Connect with us

राजनीति

बॉलीवुड की क्वीन बनने के बाद अब कंगना का राजनीति में भी धमाकेदार डेब्यू

बॉलीवुड की क्वीन बनने के बाद अब कंगना का राजनीति में भी धमाकेदार डेब्यू
सीएन, शिमला।
बॉलीवुड की क्वीन बनने के बाद अब कंगना ने राजनीति में भी धमाकेदार डेब्यू किया है। दरअसल एक्ट्रेस पहली बार चुनावी मैदान पर उतरी और उनकी जबरदस्त जीत भी हुई है। मंडी से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर खड़ी कंगना को काफी लोगों ने पसंद किया। पर आप क्या जानते हैं कि इतनी सफलता पाने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी। महज 15 साल की उम्र में कंगना अपने घर से भाग कर मुंबई आ गई थी। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को और भी कई तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा। कंगना रनौत का नाम कभी ना झुकने वालों में गिना जाता है। एक्ट्रेस के बोलने का बेबाक अंदाज सभी को बेहद पसंद आता है। इंडस्ट्री में एंट्री के वक्त उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं थी और ना ही उनका कोई गॉडफादर था। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ऐसे ट्रीट किया जाता था जैसे वो इस जगह पर होना डिजर्व ही नहीं करती हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि कंगना रनौत ने हर नई फिल्म के साथ खुद को साबित किया और फिर वो वक्त भी आया जब कंगना ने खुद फिल्मों का निर्देशन करना भी शुरू कर दिया। दरअसल कंगना ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि टीन ऐज में ही नशे की लत लग गई थी। एक ऐसा दौर भी था जब वो 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गईं। इसके बाद उन्होंने फुटपाथ पर सोकर भी रात गुजारी। उन्होंने इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष किया। फिलहाल कंगना बॉलीवुड में एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं और कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस विवादों में भी काफी ज्यादा रहती हैं लेकिन एक्ट्रेस का यही अंदाज सभी को लुभाता भी है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कंगना का नाम ऋतिक रोशन अध्ययन सुमन और शाहिद कपूर जैसे कई सितारों जुड़ चुका है। इसके अलावा कंगना को फैशन  राज, काइट्स, रेडी, क्वीन, और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों के जरिए उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला। हिंदू विचारधारा के प्रति खुलकर समर्थन करने वाली हर मुद्दे पर बेबाक बोलकर लोगों का दिल जीतती आई हैं। ऐसे में मार्च 2024 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से मंडी का टिकट मिला। चुनावी रैलियों में अपने बयानों के लिए कंगना चर्चा में रहीं और अब जब उन्हें इस इलेक्शन में जीत हासिल हो गई है तो इससे ये साफ होता है कि उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING