नैनीताल
भगवा ध्वज को लेकर आपत्ति और ओछी राजनीति करना गलत ः संजय
सीएन, नैनीताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पालिका सभासद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय साह ने अपने बयान में कहा है कि डी.एस.ए.मैदान एलुर कैपिटल सिनेमा के मध्य जो भगवा ध्वज लहरा रहा है उसे लेकर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति और ओछी राजनीति करना गलत है। साह ने कहा कि आर.एस.एस.का झंडा इसी जगह पर 1978 से लगातार लगा हुआ है और झंडा छोटा होने के कारण लोगों को दिखाई नहीं देता था। उन्होंने कहा कि शाखा के दौरान भगवा झंडा इसी स्थान पर फहराया जाता है। साह ने कहा कि यदि झंडा लगा है तो लोग अपनी गंदी ओछी राजनीति से बाज आएं। यह भगवा झंडा किसी को भी दिक्कत नहीं कर रहा है, फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जो हिंदू समाज को विघटित करने में तूल दे रहे हैं। उसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवा झंडा इसी स्थान पर लगा रहेगा।
