Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया
सीएन, नईदिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी लंदन गए हुए हैं। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने कैंब्रिज में बिजनेस स्कूल में संबोधन के दौरान भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके फोन की जासूसी की जाती है। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि फोन में पेगासस के जरिए उनकी जासूसी की गई। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल ने कहा कि उन्हें खुफिया अधिकारी ने बताया कि वो बातचीत करते समय सावधान रहा करें, क्योंकि उनकी बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है। राहुल ने कहा कि भारत में उनके ऊपर कई क्रिमिनल केस जबरन दर्ज किए गए हैं। राहुल ने ये भी कहा कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका सरकार के कंट्रोल में है। राहुल गांधी ने कहा कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते, जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए। कांग्रेस नेता ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है। सैम पित्रोदा ने राहुल के कैम्ब्रिज वाले भाषण का वीडियो जारी किया। राहुल ने कहा कि कई नेताओं के फोन में पेगसस टूल था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अप्रैल को लेकर नैनीताल प्रशासन ने अफसरों से सर्तक रहने को कहा, मौसम विभाग ने दी आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING