Connect with us

राजनीति

मालदा में राहुल गांधी के काफिले में पत्थर मारा, बाल-बाल बचे राहुल

मालदा में राहुल गांधी के काफिले में पत्थर मारा, बाल-बाल बचे राहुल
सीएन, पटना।
पश्चिम बंगाल-बिहार की सीमा पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह हमला मालदा के हरिशचंद्रपुर में हुआ है। इस दौरान राहुल गांधी के कार का शीशा टूट गया है। वहीं टीएमसी ने अधीर रंजन चौधरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की के चलते यह घटना हुई है। वहीं इस हमले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया। लेकिन राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई। टेलीविजन दृश्यों में दिखाया गया कि राहुल गांधी निर्धारित पड़ाव पर पहुंचने के बाद वाहन से उतर रहे हैं और क्षतिग्रस्त खिड़की के शीशे का निरीक्षण कर रहे हैं। यह हमला मालदा के हरिशचंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी। अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जिस वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसकी पिछली खिड़की का शीशा पथराव के बाद तोड़ दिया गया। यह अस्वीकार्य है। कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार को हुए नुकसान पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है, हो सकता है कि भीड़ के बीच पीछे से किसी ने पथराव किया हो। पुलिस बल इसे नजरअंदाज कर रहा है। बहुत कुछ हो सकता है। यह एक छोटी सी घटना है लेकिन कुछ हो भी सकता था।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING