Connect with us

राजनीति

दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली बन उठाया लैगेज

दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली बन उठाया लैगेज
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से बात की। उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। दरअसल अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसका एक वीडियो सामने भी आया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है। वीडियो में राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है। सके अलावा यूथ कांग्रेस ने भी ट्वीट किया और कहा, सारी दुनिया का बोझ अपने माथे पर उठाने वालों के दिल का बोझ हल्का करने राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। बता दें कि राहुल गांधी लंबे समय से आम लोगों के बीच जाकर जा रहे हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। इससे पहले राहुल ने आजदपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने किसानों, छोटे व्यापारियों के साथ भी कुछ वक्त गुजारा था।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING