Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी बहुत पढ़े.लिखे और समझदार शख्स : सैम पित्रोदा

राहुल गांधी बहुत पढ़े.लिखे और समझदार शख्स : सैम पित्रोदा
सीएन, नईदिल्ली
। राहुल गांधी बहुत पढ़े-लिखे और समझदार शख्स हैं। राहुल गांधी का एजेंडा बड़े मुद्दों को सुलझाने का है। उनके पास ऐसा विजन है, जिसके लिए भाजपा करोड़ों रुपये खर्च करती है। वह पप्पू नहीं हैं बल्कि बहुत पढ़े.लिखे हैं। वह स्ट्रैटेजिस्ट है। जिनका किसी भी विषय पर गहन अध्ययन है। गांधी परिवार के सलाहकार रहे और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा यानी सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए टेक्सास में यह बात कही। पित्रोदा ने कहा  मुझे राहुल पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि भारत को जुमले की नहीं, इशारा पीएम मोदी की ओर, बल्कि मॉर्डन सोच और युवा नेताओं की जरूरत है। जान लें कि राहुल गांधी अमेरिका के तीन दिवसीय के दौरे पर हैं। अमेरिकी यात्रा के पहले दिन आठ सितंबर को डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों और शिक्षाविदों से चर्चा की। इसी से संबंधित एक कार्यक्रम में सैम पित्रोदा ने भारत को लेकर राहुल गांधी के विजन पर अपने विचार  रखे। इससे पहले सैम पित्रोदा कह चुके हैं कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की तुलना में अधिक बुद्धिजीवी और रणनीतिकार हैं। पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी में भविष्य का  प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा की उन बातों को नकारा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं पर देश का नाम खराब करते हैं। पर पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत करीब से काम किया है। उन्होंने राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवगौड़ा का नाम लिया। इसी क्रम में राहुल और राजीव के बीच का अंतर बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अधिक बुद्धिजीवी और विचारक हैं, हालांकि दोनों के पास एक ही डीएनए है। राहुल बेहतर भारत का निर्माण करने में विश्वास करते हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING