Connect with us

राजनीति

कांग्रेस कार्यसमिति में हरदा सहित कई कांग्रेसी नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस कार्यसमिति में हरदा सहित कई कांग्रेसी नेताओं को मिली जगह
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में जहां कांग्रेस चुनाव में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को स्थायी आमंत्रित सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप जगह मिली है। जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया। इसमें उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से हरीश रावत, गणेश गोदियाल और प्रभारी होने के नाते देवेंद्र यादव भी कार्यसमिति में शामिल हैं। हरीश रावत लंबे समय से प्रदेश में कांग्रेस का प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को तरजीह देते हुए आलाकमान ने उन पर भरोसा कायम रख स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल किया है। वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कार्यसमिति में जगह बनाने में सफल हुए हैं। गौरतलब है कि गणेश गोदियाल का कद कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहा है। उन्हें कुछ समय पूर्व ही राजस्थान में पार्टी ने स्क्रीनिंग समिति का सदस्य भी नियुक्त किया है। अब उन्हें समिति में जगह मिल गई है। इस बार कांग्रेस ने गोदियाल के रूप में गढ़वाल को भी कार्यसमिति में प्रतिनिधित्व दिया है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING