Connect with us

राजनीति

शिवसेना में बगावत : अब 12 सांसद उद्धव का साथ छोड़ एकनाथ के साथ जाने की तैयारी

शिवसेना में बगावत : अब 12 सांसद उद्धव का साथ छोड़ एकनाथ के साथ जाने की तैयारी
सीएन, मुंबई।
शिवसेना में अंदरुनी कलह समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना विधायकों के बाद अब बड़ी संख्या में सांसदों के भी पार्टी नेतृत्व से बगावत के कयास लग रहे हैं। शिवसेना के 40 विधायकों के बाद अब पार्टी के 12 सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। शिंदे गुट के विधायक और पूर्व मंत्री गुलाबराव पाटिल ने यह दावा किया। इस बीच बुधवार को उद्धव ठाकरे ने राजन विचारे को सांसद भावना गवली की जगह लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नामित किया है। शिवसेना के संसदीय दल के नेता संजय राउत ने संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखी गई चिट्ठी में पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है। शिवसेना के 40 विधायकों के बाद अब पार्टी के 12 सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। शिंदे गुट के विधायक और पूर्व मंत्री गुलाबराव पाटिल ने यह दावा किया। एक दिन पहले दक्षिण मध्य मुंबई से शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान के लिए उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। जबकि शिवसेना पहले से ही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में हैं। शिवसेना में जहां उद्धव ठाकरे का आदेश ही सर्वोपरि माना जाता है, वहां राहुल शेवाले ने उन्हें पत्र लिखकर अपना रुख जाहिर कर दिया है। इससे भी शिवसेना सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा को बल मिला है। गुलाब राव पाटिल ने दावा किया, फिलहाल 55 में से 40 विधायकों के अलावा 22 पूर्व विधायक भी हमारे साथ हैं। पाटिल ने कहा कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है और शिंदे गुट शिवसेना के सम्मान को फिर से बहाल करेगा। शिंदे गुट में आने वाले शिवसेना सांसदों में सबसे पहला नाम उनके पुत्र कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे का है। इसके अलावा रामटेक से सांसद रामकृपाल तुमाने, हिंगोली से हेमंत पाटिल, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, यवतमाल से भावना गवली, दक्षिण-मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, पालघर से राजेंद्र गावित, नासिक से हेमंत गोडसे, मावल से श्रीरंग बारणे और ठाणे से राजन विचारे के नाम की चर्चा है। वहीं, उद्धव ठाकरे खेमे में 7 सांसद हैं, जिनमें दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, उत्तर-पश्चिम मुंबई से गजानन कीर्तिकर, उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर, हातकलंगणे से धैर्यशील माने, परभणी से संजय बंडू जाधव, कोल्हापुर से संजय मंडलिक और दादरा नगर हवेली से कलाबेन डेलकर हैं। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार में नए मंत्रिमंडल का विस्तार उद्धव ठाकरे गुट की याचिका की वजह से अधर में लटक गया है। उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई के बाद ही मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से पार्टी सचेतक को मान्यता न देने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को सभी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसके बाद राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों की टूट के बाद राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने तब के सीएम उद्धव ठाकरे को शक्ति परीक्षण का आदेश दिया था। लेकिन फ्लोर टेस्ट का सामना करने से एक दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING