Connect with us

राजनीति

झटका : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

सीएन, हल्द्वानी। आसन्न लोकसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। पौड़ी से कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब नैनीताल के हल्द्वानी निवासी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज थे, पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है और आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है,फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं है,लेकिन सूत्रों से हवाले से यह खबर आ रही हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING