Connect with us

राजनीति

संसद के विशेष सत्र: खाकी पैंट, लोटस प्रिंटेड साड़ी, नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे कर्मचारी

संसद के विशेष सत्र: खाकी पैंट, लोटस प्रिंटेड साड़ी, नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे कर्मचारी
सीएन, नईदिल्ली।
नई संसद में सबकुछ नया नजर आएगा। कर्मचारी, मार्शल और सुरक्षाकर्मी नए लुक और नए अंदाज में मिलेंगे। सरकार की ओर से ड्रेस बदलने को लेकर कवायद जारी है। संसद भवन का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के बाद नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। इस दौरान संसद भवन के कर्मचारी नए लुक में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, ससंद भवन के स्टाफ की ड्रेस बदली जाएगी। कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म तैयार की गई है। जिसमें पुरुष कर्मचारियों के लिए गोल गले की शर्ट के साथ खाकी पैंट होगा। महिला स्टाफ के लिए कमल के फूल छपी साड़ी होगीं। जानकारी के मुताबिक अमृत काल को लेकर सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र के पहले दिन 18 सितंबर को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही संसद के पुराने भवन में उसी तरह से शुरू होगी जैसा कि पहले हुआ करती थी। विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी 19 सितंबर से दोनों सदनों की कार्यवाही नए भवन में हो सकती है। बताया जा रहा है कि विशेष सत्र के दूसरे दिन 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के बाद नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक स्तर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। अमृत काल के समय में मोदी सरकार ने संसद का यह विशेष सत्र बुलाया है। 18 से 22 सितंबर के दौरान आयोजित होने वाले संसद के इस विशेष सत्र में 5 बैठकें होंगी। यह 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र होगा। बताया जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र में संसद के सभी पुरुष और महिला कर्मचारी नई ड्रेस में नजर आएंगे। सभी कर्मचारियों की ड्रेस यहां तक कि जूते तक को बदल दिया गया है। सचिवालय के कर्मचारियों का परिधान बंद गला सूट से बदलकर मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट कर दी गई है। शर्ट का रंग भी बदल दिया गया है। अब गहरे गुलाबी रंग की शर्ट होगी। जिस पर कमल का फूल बना होगा। जबकि खाकी रंग का पैंट होगा। इसके अलावा पोशाक भी बदली नजर आएगी। नई पोशाक को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी निफ्ट ने डिजाइन किया है। संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों की भी ड्रेस बदली जाएगी। संसद के सुरक्षाकर्मी अब तक सफारी सूट पहनते थे लेकिन अब सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएगी। बताया जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र के दौरान मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING