Connect with us

राजनीति

कांग्रेस का टास्क फोर्स 2024 : उत्तराखंड के नेताओं को नहीं मिला स्थान

राहुल गांधी को प्रमुखता, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल का नाम भी शामिल
सीएन, नई दिल्ली।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में सुधारों के लिए टास्क फोर्स-2024 और सलाहकार समूह का गठन कर दिया है। राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में इसका एलान किया गया था। सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर में टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया है। पार्टी के पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद के नाम हैं। वहीं टास्क फोर्स 2024 में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मकसद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है। इन सभी ग्रुप में उत्तराखंड का कोई भी नेता शामिल नहीं है। टास्क फोर्स में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को समूह में शामिल किया गया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे,गुलाम नबी आजाद,अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा,केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह शामिल किए गए हैं। टास्क फोर्स में पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कानुगोलू के रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए सेंटर प्लानिग ग्रुप में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज जोथीमानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद शामिल हैं। टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी। इन्हें लेकर बाद में जानकारी दी जाएगी। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING