Connect with us

राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल का सनसनीखेज दावा, बोले. मेरे घर पर रेड करने वाली है ईडी, खुली बांहों से इंतजार

कांग्रेस नेता राहुल का सनसनीखेज दावा, बोले. मेरे घर पर रेड करने वाली है ईडी, खुली बांहों से इंतजार
सीएन, नई दिल्ली।
लोकसभा में नेता विपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके घर ईडी रेड करने वाली है। राहुल ने ये सनसनीखेज दावा  अपने एक्स हैंडल पर किया। उनका कहना है कि संसद में उन्होंने 29 जुलाई को चक्रव्यूह वाला भाषण दिया, इसके बाद से ही ईडी उनके घर पर छापेमारी करने की प्लानिंग कर रही है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा जाहिर है 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मैं खिलाऊंगा अपने इस पोस्ट में राहुल गांधी ने ईडी के ऑफिसियल हैंडल को भी टैग किया। राहुल गांधी ने 29 जुलाई को बजट पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा देश के किसान, मजदूर और नौजवान डर में हैं। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह रचा दिया गया है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया और मार दिया। मैंने रिसर्च की तो मुझे पता चला कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह के रूप में भी जाना जाता है। इसका मतलब होता है कमल का आकार। चक्रव्यूह कमल के आकार जैसा होता है। 21वीं सदी का नया चक्रव्यूह एकदम कमल की तरह ही है। राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में आगे कहा कि प्रधानमंत्री इसका निशान कमल अपने सीने पर लगाते हैं। जो अभिमन्यु के साथ हुआ, आज वही भारत के लोगों के साथ किया जा रहा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ किया जा रहा है। जिस तरह से अभिमन्यु को छह लोगों ने घेरकर मारा। आज भी देश को 6 लोग कंट्रोल करते हैं। ये हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, मोहन भागवत, अंबानी और अडानी।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING