Connect with us

राजनीति

राजस्थान कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की आंतरिक मतभेद थमने का नाम ही नहीं ले रहा

सीएन, जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की बयानबाजी के बाद अब राज्य में पार्टी की आंतरिक मतभेद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस प्रकार के बेबुनियाद और झूठे आरोपों की जरूरत नहीं है, अभी वक्त है, पार्टी को कैसे मजबूत किया जाये। पायलट ने आज अपने बयान मे कहा कि पता नहीं कौन उन्हें एडवाइज करता है, उन्होंने आज से पहले भी मेरे बारे में बहुत सी बातें बोली , मुझे नकारा निकम्मा एवं गद्दार कहा और कई आरोप लगाए। इस प्रकार के बेबुनियाद और झूठे आरोपों की जरूरत नहीं है। अभी वक्त है, कैसे पार्टी को हम मजबूत करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यात्रा लेकर निकले हैं। हमारा ध्येय उस यात्रा को सफल बनाने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी नेता को इस तरह बोलना शोभा नहीं देता। एक-दूसरे पर आरोप लगाए, यह सही नहीं है। अभी एकजुट रहने का चुनौती वाला समय है। दोबारा सरकार में कैसे आएंगे, चिंता इसकी होनी चाहिए। किसी व्यक्ति को इतना असुरक्षित नहीं होना चाहिए। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमेशा कोई पद पर नहीं रहता। उन्होंने कहा कि कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा को विपक्ष में रहते हुए हम लोगों ने चुनौती दी जब मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था। इसके बाद हमारी सरकार बनी। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत के मुख्यमंत्री रहते उनके नेतृत्व में दो बार चुनाव हारे लेकिन फिर भी तीसरी बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाया तो हमने हाईकमान के फैसले को स्वीकार किया। आज हमारी प्राथमिकता सरकार रिपीट करने पर होनी चाहिये । उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने बयान में कहा कि गहलोत का यह बयान सचिन पायलट के खिलाफ नहीं हैं, यह कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ है। यह राहुल एवं प्रियंका गांधी के खिलाफ हैं, मैं गहलोत से निवेदन करना चाहूंगा कि वह बड़ा दिल दिखाते हुए कुर्सी छोड़ देने, त्यागपत्र दे दे। वह तो पहले ही कहते थे कि मेरा तो त्याग पत्र कांग्रेस नेतृत्व के पास पड़ा है, जब मर्जी हो उस पर तारीख डाल ले, तो अब वक्त आ गया है, कांग्रेस को मजबूत करने का। अब बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अडानी के इशारे पर राहुल गांधी की पद यात्रा को पलीता लगाने का काम ना करें मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह हाईकमान और राजस्थान के विधायक मिलकर तय कर लेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING