Connect with us

राजनीति

गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार संविधान छीनना चाहती है भाजपा: राहुल

गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार संविधान छीनना चाहती है भाजपा: राहुल
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी भारत के संविधान को बदलना चाहती है। संविधान बदलकर गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार संविधान छीनना चाहती है। राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार संविधान उससे छीनना चाहती है। राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है और कहा कि संविधान जब छीन लिया जाएगा तो आत्मसम्मान को रोज रौंदा जाएगा। जैसा बरेली में हुआ, वो देश भर में होगा। उन्होंने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी और भाजपा गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार संविधान उनसे छीन लेना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा अगर आप संविधान की रक्षा के लिए नहीं खड़े हुए तो आपके अधिकार छीन कर आत्मसम्मान को रोज रौंदा जाएगा.जैसा बरेली में हुआ वो देश भर में होगा। राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आपने वीडियो देखा। हम सबने वीडियो देखा। दुख हुआ, दर्द हुआ और गुस्सा लगा। हमारे देशवासियों के साथ ये क्या किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि ये संविधान है। यह हिंदुस्तान के वंचित लोगों की रक्षा करता है। आपकी रक्षा करता है। बीजेपी और आरएसएस, नरेंद्र मोदी इसको मिटाना चाहते हैं। अगर यह मिट जाएगा, हटा दिया जाएगा, तो हर रोज जो वीडियो में हो रहा है। हिंदुस्तान के वंचित लोग के साथ हर रोज और हर क्षण होगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING