नैनीताल
कर्नाटक की जनता ने समावेशी विकास पर आधारित कांग्रेस की नीतियों पर व्यक्त किया विश्वास : फर्त्याल
सीएन, नैनीताल। कांग्रेस नेता त्रिभुवन फर्त्याल ने कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि श्री राम भक्त हनुमान महाराज एवं कर्नाटक की महान जनता की कृपा से कर्नाटक में वर्तमान में विद्यमान 40 प्रतिशत कमीशन पर संचालित भ्रष्ट भाजपा सरकार के खिलाफ राज्य में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह जीत कर्नाटक की जनता की जीत है, जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्यार ,मोहब्बत एवं देशभक्ति की भावनाओं को तवज्जो दी। कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव हेतु दिल्ली के लिए कर्नाटक चुनावी नतीजों ने दक्षिण का द्वार खोल दिया है। कर्नाटक की जनता ने अधिनायकवाद एवं धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को दरकिनार कर, सत्ता की चाबी समाज के समावेशी विकास पर आधारित कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है।
