Connect with us

राजनीति

खनन के नाम पर खोली गई प्राइवेट चेक पोस्ट में जमकर हो रही उगाही : यशपाल

सीएन, गैरसैण। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि खनन के नाम पर खोली गई प्राइवेट चेक पोस्ट में जमकर उगाही हो रही है। सवाल यह है कि आखिर वो ऊपर वाला कौन है, जिसके दम पर लूट की जा रही है। लोगों से वसूली की जा रही है। लोगों का कहना है कि जो लोग मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात से भी नहीं डरते हैं, ऐसे लोगों पर किसका हाथ हो सकता है? आज सबसे बड़ा प्रश्न है कि आखिर देवभूमि में किसके इशारे पर माफियाराज को स्थापित किया जा रहा है? मैं हैरान हूं इस नए नवेले माफियातंत्र के आगे हमारे पुलिस के सिपाही से लेकर अधिकारी गिड़गिड़ा रहे हैं। आखिर कहां से हासिल की है इन माफ़ियाओ ने इतनी ताकत? आज सरकार उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन को बेचने में जुटी हुई है। हमारी नदियों-गधेरों पर खनन का अधिकार भी आज यहाँ के निवासियों से छीना जा रहा है, एक के बाद एक नदियों, नालों, गधेरों के पाटों में निजी पट्टे दिये जा रहे हैं। ये निजी कंपनियां धीरे-धीरे बालू-बजरी निकालने और ढोने का काम भी स्थानीय लोगों से छीन लेंगे । कांग्रेस राज्य के जल-जंगल-जमीन की निजी हाथों में नीलामी के इस षड्यंत्र को कामयाब होने नही देगी। कांग्रेस लूट की छूट वाले इन निर्णयों का हर स्तर पर बिरोध करेगी।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING