Connect with us

राजनीति

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे व कांग्रेसी नेता मनीष ने बीजेपी ज्वाइन की

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि, मनीष खंडूड़ी ने आठ मार्च को ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- हमें खुशी है कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में आए। देश के विकास में पीएम मोदी के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में है। मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगे। मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता देने पर कहा कि वह राजनीति में किसी निजी कारणों से नहीं आए है, ये उनके लिए संघर्ष का रास्ता रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद गढ़वाल सीट जहां छोड़कर आया हूं वहां भी अच्छे लोग हैं। लेकिन राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ही सही प्लेटफार्म है। मैं ना टिकट के लिए आया हूं और ना ही पद मांगा। मैं किसी निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आया हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हूं। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका अहम योगदान है। मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING