Connect with us

राजनीति

मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य, बोले-मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका

मंडी में कंगना पर बरसे विक्रमादित्य, बोले-मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका
सीएन, मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर निशाना साधा है। मंडी ने आयोजित प्रेस वार्ता उन्होंने कहा कि कंगना खुद मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं। एसपीयू मंडी एक राजनीतिक विचारधारा का अखाड़ा बनकर रह गया है। राजनीतिक रूप से इस्तेमाल के लिए भाजपा ने काम किया। एसपीयू सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसका राजनीतिक इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने उनसे कंगना रणाैत अभी-अभी कड़े सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं। ऐसे काम नहीं चलेगा। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने नाम रोशन किया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश में उनका मनोरंजन का समय अब पूरा हो चुका है। उन्होंने इतने बयान दिए हैं कि लोग सुनकर हंसे बिना नहीं रह सकते। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर फिल्में करनी चाहिए या फिर कॉमेडी शो शुरू कर सकती हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा हो या सौरभ कालिया जिस तरह से उन्होंने देश के लिए हिमाचल के लिए अपनी जान कुर्बान की है अब समय आ गया है कि सेना में प्रदेश का अलग से प्रतिनिधित्व हो। मैं लोकसभा में इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाऊंगा कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश की एक रेजिमेंट होनी चाहिए। मुझे पता है कि रक्षा क्षेत्र में राज्यों को प्रमुखता नहीं दी जाती है लेकिन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और उन सेवाओं में राज्य के युवाओं के उच्च प्रतिनिधित्व को देखते हुए अब समय आ गया है कि राज्य के लिए अलग से रेजिमेंट होनी चाहिए ताकि उन लोगों को उचित सम्मान मिल सके जिन्होंने अपनी जान कुर्बान की है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में शहजादे नहीं होते और न ही वह कोई शहजादे हैं। वे एक हिंदू और राजपूत हैं। यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज पूर्व रियासतों के राज परिवारों के सबसे ज्यादा लोग भाजपा का हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के महाराजा महेश्वर सिंह, पटियाला के महाराजा, मैसूर के महाराजा, जयपुर की महारानी और ग्वालियर के महाराजा भाजपा में हैं। कंगना बिना किसी औचित्य के बातें कर रही हैं। हिमाचल में शहजादे नहीं होते।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING