Connect with us

राजनीति

सोच लेना उनका क्या होगा, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया भाजपा सांसद की धमकी से मचा बवाल

सोच लेना उनका क्या होगा, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया भाजपा सांसद की धमकी से मचा बवाल
सीएन, पोर्ट ब्लेयर।
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सांसद विष्णु पद रे के उस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें वह उन्हें वोट न देने वाले लोगों को धमका रहे हैं। हालांकि रे ने दावा किया कि उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या की गयी। भाषण के दौरान सांसद ने कहा था, लोगों का काम होगा, पूरा होगा, लेकिन जिन लोगों ने हमें वोट नहीं दिया, उनका क्या होगा। सोच लेना। बाद में बोले. विपक्षियों के खिलाफ दिया था बयान। हालांकि रे ने स्पष्ट किया कि वह पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान निकोबार में कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे थे। रे ने यह भी दावा किया, मेरा बयान उन लोगों के एक वर्ग के खिलाफ था, जिन्होंने चुनाव के दौरान मेरे निकोबारी भाइयों और बहनों को गुमराह किया था। इसलिए मैंने कहा था. सीबीआई आएगी, जरूर आएगी, सोच लेना भैया। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे बयान की गलत व्याख्या की गई और उसे गलत समझा गया। मैंने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान निकोबार जिले में कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया। निकोबारी जनजाति के लोगों को कथित तौर पर धमकी देने के बारे में पूछे जाने पर रे ने कहा मेरा भाषण कभी भी उनके खिलाफ नहीं था। वे बहुत मासूम हैं। मैंने केवल उन लोगों को चेतावनी दी थी। जिन्होंने पिछले कांग्रेस सांसद के लिए काम किया था और भ्रष्ट आचरण में शामिल थे। उन्होंने मतदाताओं को प्रभावित किया। रे ने हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में कांग्रेस से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र लोकसभा सीट छीनी है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप राय शर्मा को लगभग 24,000 मतों के अंतर से हराया।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING