Connect with us

राजनीति

यह बीजेपी का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र है, न पुरानी गारंटियों की जवाबदेही, केवल खोखले शब्दों की हेराफेरी : यशपाल

यह बीजेपी का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र है, न पुरानी गारंटियों की जवाबदेही, केवल खोखले शब्दों की हेराफेरी : यशपाल
सीएन, देहरादून।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो लॉन्च में 1 घंटे 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इसमें पत्रकारों से एक भी सवाल नहीं लिया गया। बीजेपी ने 30 मार्चए 2024 को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई और आज घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी का गठन दिसंबर 2023 में हुआ, इस कमेटी ने देश के हर वर्ग की आवाज सुनी और न्याय पत्र तैयार किया। उन्होने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में सिर्फ 2 बार नौकरियों का जिक्र किया गया है, वो भी तब जब देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। वहीं कांग्रेस 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कर रही है। श्री आर्य ने कहा कि भाजपा के वर्ष 2014-19 के घोषणापत्र में किए गये प्रमुख वादों का क्या हुआ। युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ, किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ,  किसानों के एमएसपी का क्या हुआ, हर बैंक अकाउंट में 15.15 लाख का क्या हुआ, एससी-ण्सटी पर 46 प्रतिशत व 48 प्रतिशत अपराध क्यों बढ़ा,  महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ, 100 नई स्मार्ट सीटी का क्या हुआ, 2020 तक गंगा सफाई का क्या हुआ, 2022 तक हर परिवार के सर पर  छत का क्या हुआ, 2022 तक सबको 24 घंटे बिजली देने का क्या हुआ, 2022 तक भारत को 5 अिलीयन अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ, 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ, पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ, श्री आर्य ने कहा कि हमारे 700 किसानों की शहादत हो गई, किसानों को दिल्ली आने से रोका गया, लेकिन बीजेपी के मेनिफेस्टो में एमएसपी के कानून की बात नहीं है। वहीं कांग्रेस किसानों को एमएसपी कानूनी गारंटी देने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी कहती है, महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे, लेकिन उन्हीं महिलाओं को आटे-दही पर जीएसटी देना पड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस की गारंटी है कि गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपएए सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। श्री आर्य ने कहा कि इसलिए 2024 में पूरा भारत, न्याय का परचम लहराएगा  और इंडिया गठबंधन को विजय बनाएगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING