Connect with us

अल्मोड़ा

भाजपा अल्मोड़ा का प्रशिक्षण वर्ग आरंभ, कौशिक ने बताया पार्टी का इतिहास

सीएन, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा का प्रशिक्षण वर्ग आज का आरंभ हो गया प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन मे पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधायक मोहन सिंह मेहरा विधायक प्रमोद नैनवाल पूर्व सांसद बलराज पासी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला कैलाश शर्मा ने सयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी का स्वागत किया. प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनता पार्टी बनने के लिए अनेक कुर्बानियां देनी पड़ी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व के कार्यकर्ता एक विचार के लिए समाज में काम करने के लिए आए थे और समाज की परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें राजनीतिक संगठन का स्वरूप लेना पड़ा भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी उन्होंने पहली संसद में विपक्ष के नेता के रूप में यह कैसी पहचान बनाई जिससे पूरा पक्ष कब गया पंडित नेहरू के कई विचारों को उन्होंने अपने विचारों से समाप्त करने का कार्य किया दो प्रधान दो निशान दो संविधान का सबसे पहला विरोध श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी द्वारा ही किया गया। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद आम जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार संघर्ष किया गया जिससे आम जन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ सके उन्होंने कहा कि जनसंघ जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी बनने में कई पीढ़ियां का समय लग गया. तब जाकर भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम अध्याय शुरू हो पाया भारतीय जनता पार्टी को अटल बिहारी वाजपेई जैसे नेताओं ने खींचा है लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के बलिदानों से इस पार्टी ने प्रगति पाई है और 2014 के बाद देश ही नहीं पूरे विश्व को नरेंद्र मोदी जैसे नेता का मिलना सौभाग्य का विषय रहा श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए नैनीताल के पूर्व सांसद बलराज पासी जी ने 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि किस प्रकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का असमायिक वह रहस्यमय निधन हुआ जिसका आज तक भी पता नहीं लग पाया है इंदिरा गांधी के युग में आपातकाल खालिस्तान आंदोलन पर भी उन्होंने अपने विचार रखें 2014 के निर्वाचन के बाद देश एक ऐसे युगांतकारी परिवर्तन का गवाह बना जिसने पूरे भारत को एक नई दिशा प्रदान करें गठबंधन राजनीति और अस्थिरता को समाप्त करने वाला यह दौर भारत को मजबूत करने की ओर ले गया मजा भी तुष्टीकरण एवं राजनीतिक कदाचार का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हुआ और विकास के नाम पर लोगों ने मतदान करना शुरू किया 2014 से 2019 का काल संक्रांति का काल रहा और 2019 के बाद भारतीय राजनीति का रंग बदलना शुरू हुआ जय सोशलिज्म, सेकुलरिज्म सारे वादों का समापन हुआ,
कार्यक्रम का संचालन महेश नयाल ने किया इस दौरान वर्ग व्यवस्थापक के रूप में प्रोफेसर एसएस पथनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल डीसी बी अध्यक्ष ललित लटवाल सुभाष पांडे गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट विनीत बिष्ट संदीप सिंह भोज, राहुल वोहरा अर्जुन बिष्ट अमित शाह मोनू सौरभ वर्मा हरीश कनवाल, राजा खान सलमान अंसारी पीयूष कुमार धर्मवीर आर्य महिपाल बिष्ट किरण पंथ ममता भट्ट बीना नयाल प्रेम मेर मीना नेगी निशा बिष्ट रेखा आर्य बबीता हेमा सुप्याल, निर्मला जोशी चंपा पांडे नरेंद्र प्रसाद जिलों के समस्त पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING