Connect with us

नैनीताल

भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति हल्द्वानी में आयोजित, अजेय ने परखी व्यवस्था

सीएन, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति कल सात और आठ जून को हल्द्वानी में आयोजित हो रही है। भाजपा ने इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने आज कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बङे नेता भाग लेंगे।भारतीय जनता पार्टी की कल से 7 व 8 जून को दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति अमरदीप होटल रामपुर रोड में सम्पन होगी।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की चल तैयारी व्ययवस्था का आज संगठन महामंत्री अजय कुमार जी ने तैयारी वयवस्था एव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।कल भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सांय 4 बजे से होटल अमरदीप रामपुर रोड में प्रारंभ होगी। सांय 4 से 5 बजे तक प्रदेश पदाधिकारी आगमन एवं रजिस्ट्रेशन होगा। 5:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन व प्रदेश पदाधिकारी बैठक प्रारम्भ होगी।कार्यक्रम स्थल में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदीप जनोटी, कमल नयन जोशी, भुवन जोशी, चंदन बिष्टर संजय दुम्का, हरि मोहन अरोरा, विनीत पांडेय विनीत अग्रवाल प्रताप बिष्ट प्रमोद तोलिया, हरीश भट्ट, नवीन भट्ट आदि लोग

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING