Connect with us

राजनीति

प्रदेश में बेलगाम हुई अफसरशाही, विधायक सुमित ने किया कटाक्ष

प्रदेश में बेलगाम हुई अफसरशाही, विधायक सुमित ने किया कटाक्ष
सीएन, हल्द्वानी।
विधायक सुमित हृदयेश ने जनसरोकार से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर प्रेसवार्ता की। विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के राज मे देवभूमि उत्तराखंड चौतरफा त्राहिमाम कर रहा है। फेल आपदा प्रबंधन से पहाड़ से लेकर तराई तक हाहाकार मची है। ऑल वेदर रोड सिर्फ नाम की ऑल वेदर रह गयी। सड़क मार्गो का हाल प्रदेश की वर्तमान हालात को दर्शा रहा है। उन्होंने निकाय आरक्षण पर कहा कि अभी तक आरक्षण तय नहीं हो पाया है। विधायक ने आरोप लगाया कि लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा राज में बाबा केदारनाथ जी के साथ भी छल किया गया लगभग 125 करोड़ लागत के सोने के चढ़ावे का कोई अता पता नही उसको ढूढ़ने के विपरीत भाजपा नेताओं द्वारा तरह तरह की बाते करना ऐसा है जैसे चोर चोर मौसेरे भाई। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनता त्रस्त है और बेलगाम अफसरशाही ने प्रदेश में खुली लूट मची है। पहाड़ी प्रदेश होने के बाद भी पहाड़ो में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है। उचित स्वास्थ्य सेवाओ के अभाव में जनता मरने को लाचार है। सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नही है। सरकार द्वारा विकास के नाम पर सिर्फ विनाश किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर लोगो को उजाड़ा जा रहा है पुरानी व्यवस्थाओं को तोड़ा जा रहा है। जिससे आम जनमानस का जीवन दुस्वार होता जा रहा है। सुमित हृदयेश ने कहा कि जाम के नाम पर रोड चौड़ीकरण कर हल्द्वानी शहर को उजाड़ने से बेहतर होता कि हल्द्वानीवासियों को लंबित आईएसबीटी और रिंग रोड की सौगात दी जाती। इससे हल्द्वानी बाजार के एकमात्र सुलभ शौचालय को भी नही तोड़ना पड़ता। सुमित हृदयेश ने कहा कि हाल में सम्पन्न बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनावों के नतीज़ों ने भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है और अब निकाय और पंचायत चुनावों में भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा क्योकि जनता जाग चुकी है और भावनाओ से खिलवाड़ से आजिज आ चुकी है। इस दौरान प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एड. गोविन्द बिष्ट, हरीश मेहता, हेमंत बगडवाल, डॉ मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, हेम पांडे, नरेश अग्रवाल, गिरिश पांडे, दीप पाठक, संदीप भैसोडा, हरीश लाल मौजूद रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING