Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद

उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की देहरादून में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में सोमवार को बैठक शुरू हो गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही उत्तराखंड के सांसद भी बैठक में मौजूद हैं। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में धामी कैबिनेट के मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, मंडल से लेकर जिलों तक के सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं। इसके साथ ही 1400 के करीब नेता कार्यसमिति की बैठक में मौजूद हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली जीत और दो विधानसभा चुनाव में मिली हार पर समीक्षा होगी। लोकसभा चुनाव में जिन 10 पोलिंग बूथ पर पार्टी को सर्वाधिक मत मिले हैं। ऐसे 10 पोलिंग बूथ अध्यक्षों को भी आज पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का भी संबोधन होगा। शाम तीन बजे के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का संबोधन होगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING