Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड : कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं को किया दिल्ली तलब

उत्तराखंड: कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं को किया दिल्ली तलब
सीएन, नईदिल्ली। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट हारने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। शनिवार को होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कार्यसमिति के सदस्यों को बुलाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उत्तराखंड के चुनावी परिणामों की समीक्षा होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी के प्रदर्शन की हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश में होने वाले उपचुनाव और निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया जायेगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING