Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड : कांग्रेस की एआईसीसी लिस्ट जारी, कई मौजूदा विधायक व दिग्गज कांग्रेसियों के नाम गायब

 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में एआईसीसी की सूची जारी हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को एआईसीसी में शामिल किया है। उक्त सूची में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत उत्तराखंड के 2 जनपदों को छोड़कर सभी 11 जनपदों के कांग्रेसियों को शामिल किया है। वहीं इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायक व दिग्गज कांग्रेसियों के नाम नहीं आ पाने के चलते कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी जारी लिस्ट पर सवाल खडे किये हैं। प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि जो चयन हुआ है उस पर प्रदेश प्रभारी को गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। यहां तक कि उत्तरकाशी और चंपावत जिले को तो पूरी तरीके से खाली छोड़ दिया गया है। और किसी क़ो एआईसीसी में जगह नहीं दी गई हैं। एआईसीसी लिस्ट से बाहर हुए विधायक तिलक राज बेहड़, मदन सिंह बिष्ट, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी, गोपाल राणा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री, विजयपाल सजवान, राजकुमार, जीत राम, हिमेश खर्कवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING