Connect with us

राजनीति

गांधी परिवार की गढ़ माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव

गांधी परिवार की गढ़ माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव
सीएन, रायबरेली।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलायंस का एलान होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि रायबरेली और अमेठी से कौन प्रत्याशी होगा। यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने इस पर जानकारी दी। सपा संग प्रेस वार्ता में अविनाश पांडेय ने कहा कि रायबरेली, अमेठी यूपी का प्रमुख गढ़ है। जब उचित समय आएगा तय हो जायेगा कौन लड़ेगा। इससे पहले अविनाश पांडे ने कहा मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर इंडिया। गठबंधन के जो सपा और अन्य दलों से भी उम्मीदवार होंगे वो चुनाव लड़ेंगे। दीगर है कि यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय कई मौकों पर यह संकेत दे चुके हैं कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के साथ लोकसभा सीट के लिए हुए समझौते के तहत कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर नगर सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बता दें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध दूर हो गया है। दोनों पार्टियों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस इंडिया गठबंधन के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी, जिसके तहत कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की। पांडे ने कहा कि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य की बाकी 63 सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि सपा ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया था जिसे कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस गठबंधन को अंजाम तक पहुंचने में बहुत अहम भूमिका अदा की है। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ लाने का जो प्रयास कर रही हैं, इसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING