Connect with us

राजनीति

महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार की घटनाएं शर्मसार करने वाली, सरकार क्यों मौन : यशपाल

महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार की घटनाएं शर्मसार करने वाली, सरकार क्यों मौन : यशपाल
सीएन, नैनीताल।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देश व प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं में भाजपा सरकारों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढती जा रही है। आए दिन यहां महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार के मामले देखने को मिल रहे हैं। अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विकासखंड में एक सत्तारूढ़ दल के राजनेता पर 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी नेता की गिरफ्तारी को लेकर मौलेखाल थाने में स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में निरंतर हो रही ऐसी घटनाएं अत्यंत चिंताजनक है और पुलिस, प्रशासन सरकार नाम की चीज देखने को नहीं मिल रही। सत्ता के मद में चूर भाजपा की पार्टी का मण्डल अध्यक्ष आरोपी है और उसको बचाने में बड़े.बड़े नाम सामने आ रहे हैं। आरोपी को सत्ताधारी लोग अपनी गाड़ी में ले जाकर अपनी सत्ता की हनक दिखा रहे हैं। सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन भी मामले को दबाने के प्रयास में लगा रहा, जो कि शर्मनाक है। पीड़िता के माता पिता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध और दबाव के बाद देर शाम आरोपी पर मुकदमा दर्ज हो पाया। उत्तराखण्ड पुलिस आरोपी को किसके दबाव में बचा रही थी आखिर इनके हौसले इतने बुलंद कैसे हैं। लेकिन सरकार का संरक्षण इनको मिल रहा है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म ने हम सबके सामने एक बड़ा प्रश्न खड़ा कर दिया है की अभी और कितनी अंकितायें।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING