Connect with us

बागेश्वर

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरयू गोमती संगम में बहाई डिग्रियों की प्रतियां

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरयू गोमती संगम में बहाई डिग्रियों की प्रतियां
सीएन, बागेश्वर।
उत्तराखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। नाराज कार्यकर्ताओं ने कुली बेगार के रजिस्टर बहाने की तर्ज पर अपनी डिग्रियों की प्रतियां सरयू में बहा दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार और मंत्रियों की मिलीभगत से पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज सरयू गोमती संगम में जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी डिग्रियों की प्रतियां सरयू में बहा दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा भी मौजूद रहे। गोकुल परिहार ने बताया कि प्रदेश का युवा पालिका नौकरी के लिए आवेदन कर रहा है। परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा देने तक हजारों रुपए खर्च कर रहा है। पूर्व में पेपर लीक होने के मामलों के बाद भी सरकार नहीं चाहती है। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही पटवारी और लेखपाल की परीक्षा हुई थी। 3 दिन बाद ही उसका पेपर भी लीक होने की सूचना सामने आ गई। जिन्होंने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी अब वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है। उन्हें न्याय दिलाकर ही दम लेग। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, देवेंद्र परिहार, भीम कुमार, प्रकाश वाचमी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in बागेश्वर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING