Connect with us

जन मुद्दे

लोक अदालत में 327 मामले तय कर ₹ 5,03,400 का अर्थदंड वसूला

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। मासिक लोक अदालत में कुल 327 मामले तय किए गए जिसमें कुल 5,03,400 की धनराशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अर्थदंड वसूल की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष जिला जज अजय चौधरी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय नैनीताल बाह्य न्यायालय रामनगर तथा हल्द्वानी में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल रमेश सिंह द्वारा 140 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल 1,62,300 अर्थदंड वसूल किया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल श्रीमती ज्योत्सना द्वारा 01 फौजदारी वाद एवं लघु अपराधी के 08 वादों का निस्तारण कर कुल 25,300 अर्थदंड वसूल किया गया। सुश्री आयसा फरहीन प्रथम अपर सिविल जज न्यायालय नैनीताल द्वारा 10 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल 35,600 अर्थदंड वसूल किया गया। श्रीमती ज्योति बाला, सीनियर सिविल जज न्यायालय हल्द्वानी द्वारा 03 फौजदारी वादों तथा 37 लघु आपराधिक वादों 17 अन्य वादों का निस्तारण कर कुल 3,000 अर्थदंड वसूल किया गया तथा मोहित महेश प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय हल्द्वानी द्वारा 22 फौजदारी वाद एवं 09 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल 50,800 अर्थदंड वसूल किया गया। इसी क्रम में सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय हल्द्वानी श्रीमती सोनिया द्वारा 08 फौजदारी वाद तथा 17 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल 54,600 अर्थदंड वसूल किया गया। सुश्री गुलिस्तां अंजुम प्रथम अपर सिविल जज न्यायालय हल्द्वानी द्वारा 03 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल 4,000 अर्थ दंड वसूली किया गया। श्री राजेश कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रामनगर द्वारा 52 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर 1,67,800 अर्थ दंड वसूल किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING