Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले का 56.18 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित

लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। वित्त, शहरी विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला नियोजन समिति ने विभागवार योजनाओं के परिव्यय को अनुमोदित किया। लोक निर्माण विभाग का परिव्यय 5 करोड़ 50 लाख से बढ़ाकर 6 करोड़ 22 लाख किया गया। जल संस्थान 3.50 करोड़ से 5 करोड़ बढ़ाया गया। जबकि पेयजल निगम के परिव्यय को 2 करोड़ 42 लाख अनुमोदित किया गया। प्राथमिक शिक्षा का 3 करोड़ 50 लाख का परिव्यय एवं माध्यमिक शिक्षा का भी इतने का ही परिव्यय अनुमोदित किया गया। राजकीय सिचाई 4 करोड़ 50 लाख व लघु सिचाई को 1 करोड़ 70 लाख, पशुपालन 2 करोड़ 50 लाख का परिव्यय डीपीसी ने अनुमोदित किया। इसी तरह कृषि विभाग का 1 करोड़ 40 लाख, उद्यान 3 करोड़ 93 लाख, दुग्ध 35 लाख, मत्स्य 50 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा 3 करोड़ 50 लाख, खेलकूद 70 लाख,पीआरडी 8 करोड़, उरेडा 63 लाख, सहकारिता 1 करोड़ 5 लाख सहित करीब 30 विभागों का परिव्यय नियोजन सामिति ने अनुमोदित किया। वन विभाग के परिव्यय को डीपीसी ने 1 करोड़ 50 लाख से और बढ़ाने का अनुमोदन किया। शहरी विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नियोजन सामिति द्वारा जिले के विकास के लिए इस वर्ष 56 करोड़ 18 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया है। सभी जनप्रतिनिधियों का मकसद क्षेत्र के विकास करना होता है जो जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य कराने की जनप्रतिनिधियों की ज्यादा जिम्मेदारी होती है इसलिए सबका विश्वास,धैर्य और विकास की भावना से कार्य करें।बैठक से पूर्व वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष बड़ाहाट रमेश सेमवाल, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, डीएफओ पुनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेन्द्र कोहली, मोरी बचन सिंह पंवार, चिन्यालीसौड़ वंदना, अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोरा, सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह, भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी सचिन कुमार सहित नियोजन समिति के पदाधिकारी हाकम सिंह, प्रदीप भट्ट,चंदन सिंह पंवार सहित अन्य नियोजन सामिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला योजना की बैठक के बाद लोक निर्माण के निरीक्षण भवन में प्रभारी मंत्री ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर गंगोत्री तीर्थ के लिए रवाना हो गए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING