Connect with us

जन मुद्दे

अधिवक्ताओं की बैठक में चैम्बर निर्माण समेत कई निर्णय लिए

सीएन, नैनीताल। जिला बार संघ के तत्वावधान में अधिवक्ताओं की बैठक में चैम्बर निर्माण समेत कई निर्णय लिए गए। चैम्बर निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाने पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार जताया गया। सोमवार को हुई इस बैठक में वकीलों के चैम्बर निर्माण मुख्य मुद्दा था। इसके अलावा अन्य मामलों में भी चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष नीरज साह ने विभिन्न मदों में चैम्बर निर्माण के लिये अभी तक प्राप्त धनराशि की जानकारी दी। साथ ही आय व व्यय का अन्य विवरण पेश किया। सचिव दीपक रुबाली ने कहा कि अध्य्क्ष नीरज साह व वर्तमान कार्यकारिणी के नेतृत्व में चैम्बर निर्माण कराया जा रहा है जो अभूतपूर्व है। अधिवक्ताओं द्वारा भी कार्यकारणी के कार्यो की सराहना की गई। कहा कि दशकों बाद अब जाकर चैम्बर निर्माण किया जा रहा है। अभी तक अधिवक्ता न्यायालय परिसर में टिन शेड के नीचे बैठ कर काम चला रहे थे। इससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सचिव ने बताया कि सांसद अजय भट्ट ने भी चैम्बर निर्माण में सहयोग की बात कही है। कहा कि बार द्वारा सांसद अजय भट्ट को आमन्त्रण दिया गया है जिसको उन्होंने स्वीकार करते हुए जल्द आने की बात कही।बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल बार काउंसिल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। इस दौरान अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, किरन आर्य, पंकज बोरा, शिवांशु जोशी, राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार पाठक, डीके मुनगली, राम सिंह रौतेला, पूजा साह, ओमकार गोस्वामी, अरुण बिष्ट, मनीष जोशी, मनीष बिष्ट, हरीश भट्ट, कैलाश बल्यूटिया, प्रदीप परगाई, दीपक तिवारी, अखिल साह, संजय त्रिपाठी, यशवंत सिंह बिष्ट, पंकज कुलौरा, पुलक अग्रवाल, बीके सांगुड़ी, अनिल बिष्ट, राजेश चंदोला, फैजल साह, प्रमोद कुमार, पंकज बिष्ट, नीरज निर्मल, दिनेश, दीपक दानु, सुभाष जोशी, शंकर चौहान, नवीन पंत, पवन सिंह अशोक मौलखी, रवि आर्य, भुवन जोशी, पूरन जोशी, मो. दानिश, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, सुंदर मेहरा, कमलेश बिष्ट, संतोष आगरी, राजेन्द्र असवाल, नीलेश भट्ट, मो. अनीस, सरिता बिष्ट, मुन्नी आर्य आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING