Connect with us

जन मुद्दे

नीदरलैंड की छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम जलस्रोतों की सर्वे को नैनीताल पहुंची

नीदरलैंड की छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम जलस्रोतों की सर्वे को नैनीताल पहुंची
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी में बढ़ती जनसंख्या के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ रही है। यहां पिछले दस सालों की तुलना में जहां स्थानीय लोगों की आबादी बढ़ी है। तो वहीं पर्यटकों की आवाजाही भी साल भर हो रही है। इससे यहां पानी की खपत काफी बढ़ गई है। जबकि आपूर्ति के लिए मुख्य तौर पर यहां नैनी झील पर ही निर्भर हैं। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक की नीदरलैंड की छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम यहां सर्वे के लिए पहुंची है। जो नैनीताल में पांच से छह दिन तक पानी की आपूर्ति, खपत, यहां के मुख्य जलस्रोतों का सर्वे कर रही है। साथ ही पानी की गुणवत्ता की भी जांच कर रही है। टीम ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ सिपाहीनाला जल स्रोत का निरीक्षण किया। सर्वे पूरा होने के बाद टीम अपने सुझाव देगी कि किस तरह पानी के जल स्रोतों को आपूर्ति के लिए उपयोग किया जा सकता है। वर्षा जल को किस तरह संचित कर उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को कैसे बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए टीम जलसंस्थान विभाग से भी मिली है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद टीम अपने सुझाव संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING