Connect with us

जन मुद्दे

भाजपा नेता व आशा कार्यकर्ता के बीच हुआ समझौता, दोनों बने भाई-बहन

सीएन, नैनीताल। भाजपा नेता व आशा कार्यकर्ता के बीच समझौता हो गया है l पिछले दिनों भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी तथाआशा कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष कमला कुंजवाल के बीच विवाद हो गया था जिसका शुक्रवार को अंत हो गया दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री के शहर में आगमन से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद ही गया था बाद में मामला कोतवाली तक जा पहुचा जहा दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली व बाद में जिलाधिकारी व कमिश्नर तक में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग करी ।वही शुक्रवार को एक गोपनीय स्थान पर भाजपा की तरफ से विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा मंडल अध्य्क्ष आनंद बिष्ट शिवांशु जोशी भूपेंद्र बिष्ट दीप नारायण बिष्ट सहित आशा कार्यकर्ता की ओर से सरस्वती खेतवाल मुन्नी तिवारी सहित अन्य महिलाओ की मौजूदगी में दोनों ने गलतफहमी के कारण मतभेद होने की बात कही । कहा कि अब दोनों ही पक्ष मामले में आगे कोई कार्यवाही नही चाहते जिससे सम्बंधित पत्र उन्होंने कोतवाली में दे दिया है। वही कमला कुंजवाल ने जहा मनोज जोशी को अपना छोटा भाई बताया तो मनोज जोशी ने उन्हें अपनी बड़ी बहन व कहा कि दोनों के बीच अब कोई विवाद नही है।“वही मामले में मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे पर कोई कार्यवाही न करने का राजीनामा पत्र मिला है दर्ज एन सी आर पर कोई कार्यवाही न करते हुवे राजीनामा मंजूर क लिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING