Connect with us

जन मुद्दे

जिला जज नैनीताल को अधिवक्ताओ ने किया सम्मानित

सीएन, नैनीताल। बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओ ने जिला जज सहित अन्य न्यायधीशों का स्वागत समारोह आयोजित किया। यहां बार कार्यकारिणी द्वारा जिला जज राजेन्द्र जोशी का शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया गया। इस दौरान जिला जज राजेन्द्र जोशी ने कहा कि 1914 में स्थापित बार में अब पक्के चैम्बर निर्माण पूरा हुआ है। जिसके लिये कार्यकारिणी अध्य्क्ष सहित उनकी टीम ने बेहतरीन कार्य किया जो वाकई सराहनीय है।कहा कि इसे वर्तमान कार्यकारिणी की उपलब्धि में गिना जायेगा। कहा कि उनके दो साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें न्यायिक कार्य संपादन करने में कभी कोई परेशानी नही आयी। वादकारियों को सस्ता सुलभ न्याय उपलब्ध कराना ही न्यायिक प्रक्रिया का उद्देश्य है। यहां बार अध्य्क्ष व सचिव द्वारा संरक्षक व जिला जज राजेन्द्र जोशी की सराहना करते हुए उन्हें आभार पत्र सौंपा व कहा कि चैम्बर निर्माण में जिला जज राजेन्द्र जोशी ने बार कार्यकारिणी का हर प्रकार सहयोग किया। जिससे चैम्बर निर्माण संभव हो पाया है। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीपक रुवाली ने किया। इस दौरान परिवार न्यायाधीश अंजू श्री जुयाल, एडीजे अजय चौधरी, सीजेएम रमेश सिंह, सीनियर सिविल जज पुनीत कुमार, न्यायायिक मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप सहित जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, उपाध्यक्ष संजय सुयाल, उमेश कांडपाल, किरन आर्य, मनीष कांडपाल, शिवांशु जोशी, राजेश त्रिपाठी, गंगा सिंह बोरा, मनीष मोहन जोशी, अरुण बिष्ट, राजेन्द्र पाठक, ज्योति प्रकाश बोरा, देवेंद्र मुनगली, पुलक अग्रवाल, राजेश चंदोला, सुशील शर्मा, कैलाश बलूटिया, संजय कुमार, दयाकिशन पोखरिया, रवि आर्य, संजय, राम किशोर, प्रमोद बहुगुणा, हेम पांडेय, नवीन पंत, मो अनीस, गौरव भट्ट, धीरेन्द्र सिजवाली, मुकेश चंद्र, सैफ अली, यूनस खान, प्रीति साह, ओमकार गोस्वामी, हरीश भट्ट, भानु प्रताप मौनी, सुभाष जोशी, निर्मल कुमार, संतोष आगरी, पूजा साह, सरिता बिष्ट, कमला अधिकारी, जया आर्य, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो- जिला जज राजेन्द्र जोशी को सम्मानित करते अध्य्क्ष नीरज साह व उपाध्यक्ष संजय सुयाल व आभार पत्र सौपते सचिव दीपक रूवाली।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING