Connect with us

जन मुद्दे

आत्मनिर्भर युवा विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीएन, नैनीताल। राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान कुमाऊं विश्विद्यालय में ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस तथा नेहरू युवा केन्द्र नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता, कौशल विकास, नशा मुक्ति तथा आत्मनिर्भर युवा विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आल इंडिया वीमेन्स  कॉन्फ्रेंस की सचिव ममता पाण्डे, कार्यकारणी सदस्य तारा बोरा एवं रेखा त्रिवेदी, गजाला कमाल ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार योजनाओं पर अपने विचार साझा किये गए। नेहरू युवा केन्द्र नैनीताल की जिला युवा अधिकारी डॉलवी तेवतिया ने युवा वर्ग के विकास की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की । विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरा लीगल वोलेंटर श्री मोहित कुमार ने प्राधिकरण का सामाजिकरण में योगदान की जानकारी दी। विधि विभागाध्यक्ष डॉ दीपाक्षी जोशी ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ वी के रंजन द्वारा किया गया तथा संस्थान के प्राध्यापक डॉ एस सी पांडेय, डॉ एम एस गुसांई , सागर सिंह पाटनी, डॉ कविता, डॉ उजमा एवं विधि के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING