Connect with us

जन मुद्दे

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक लक्ष्यः डा. बिष्ट

सीएन, भीमताल। जनसंवाद दिवस के दौरान प्रमुख रूप से हैडियागांव के प्राथमिक विद्यालय में 40 बच्चों पर एक शिक्षक के भरोसे चल रहा का मुद्दा छाया रहा। हैडिया गांव की प्रधान कमला आर्य के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट से मिला। ब्लॉक प्रमुख ने कहा जल्द ही मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती होगी साथ ही ब्लॉक प्रमुख ने बदहाल सड़कों की दुर्दशा की तस्वीर जल्द बदलेगी यह बात उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहीं एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से उक्त मामलों को गंभीरता से लेने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, मनरेगा के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी खीमानन्द शर्मा, डॉ. सुरेश मठपाल ,हेमा आर्य, लता पलड़िया, सनी सोनकर, बिपिन पलरिया, अनीता देवी, महेश भंडारी, इंद्रा मेहरा, बबली आर्य, भुवन चौनाल, इन्द्र सिंह मेहता, प्रदीप कुमार, बिपिन जंतवाल,भावना देवी, कमल गोस्वामी, सुनीता देवी, नवीन क्वीरा, मोहन बबियाडी, प्रेम मेहरा, दुर्गादत्त पलड़िया आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING