Connect with us

जन मुद्दे

ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने जनसंवाद दिवस पर जन समस्याओं को सुना

ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने जनसंवाद दिवस पर जन समस्याओं को सुना
सीएन, भीमताल।
जनसंवाद दिवस के दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्राम प्रधान बोहरागांव की ग्राम प्रधान ने जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन के जीर्णोधार की मांग की जो की ग्राम पंचायत का पोलिंग बूथ भी है। प्रमुख ने अधिकारियों को जीर्णोद्धार करने को कहा। साथ ही ब्लॉक प्रमुख ने बाल विकास विभाग 8 निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। आलूखेत जल श्रोत को सुव्यवस्थित करने ग्रीष्म काल में पेयजल की समस्या को अधिकारियो को बुलाकर 10 दिन जन समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी केएन शर्मा, महेश्वर सिंह अधिकारी, राधा कुल्याल, जया बोहरा, चम्पा बिष्ट, लक्ष्मण गंगोला, मोहन बबियाडी, नन्दन सम्मल, कमलेश, लक्ष्मी दत्त, दिनेश आर्य विपिन सनवाल, धर्मेंद्र शर्मा, राजेन्द्र कोटलिया, धीरेंद्र जीना, प्रेम महरा, प्रेम कुल्याल, नवीन क्वीरा, दुर्गादत्त पलड़िया, बाल विकास अधिकारी डॉ रेनू मर्तोलिया, जल संस्थान हर्षित कुमार जल निगम अधिकारी मौजूद रहे।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING