Connect with us

जन मुद्दे

क्षेत्र की बदहाल सड़कों की दुर्दशा को लेकर ब्लॉक प्रमुख बिष्ट खफा

सीएन, नैनीताल। जनसंवाद दिवस में प्रमुख रूप से क्षेत्र की बदहाल सड़कों के मुद्दे छाए रहे प्रमुख रूप से जंगलिया गांव से कैलाश मार्ग, अमृतपुर जमरानी मार्ग हैडा खान में कछुआ गति से कार्य होने का मुद्दा छाया रहा। भीमताल के ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि अगर बदहाल सड़कें अति शीघ्र ठीक नही की गई तो जन आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा पशुपालन, कृषि, मनरेगा, स्वास्थ्य एवं उद्यान के मुद्दे छाए रहे। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से कहा कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बने एवं जन समस्याओं को गंभीरता से लें एवं त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। ब्लाक प्रमुख ने जनसंवाद व बैठको में ग्रामीणों की बार-बार समस्याओं की पुनरावृत्ति ना करनी पड़े इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में महेश्वर सिंह अधिकारी, डॉक्टर ममता जोशी, कैलाश गिरी गोस्वामी, हेमा आर्य, रजनी रावत, मुन्नी पलाडिया, मंजू पलाडिया, कमला गोस्वामी, दीवान सम्मल, कमल कुल्याल, नवीन क्वीरा, भुवन भट्ट, पूरन लाल, केएन जोशी, लक्ष्मी दत्त पलडिया, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष गौनी, अनीता देवी, दुर्गा दत्त पलडिया इत्यादि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING