Connect with us

जन मुद्दे

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को नैनीताल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करेंगे, कुमाऊं द्वार महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 अप्रैल (सोमवार) को नैनीताल विधान सभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास के साथ ही एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित कृष्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 1200 बजे एम्स हेलीपैड ऋषिकेश से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1300 बजे केलाखान हेलीपैड नैनीताल पहुंचेगे तथा 13:05 बजे केला खान से प्रस्थान कर 13:15 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल (क्लब) नैनीताल मैं 13.15-14.45 बजे तक आरक्षित। 1500 बजे विधानसभा क्षेत्र के फ्लैट्स मैदान नैनीताल मे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 16:00 बजे फ्लैट्स मैदान प्रस्थान कर 16:25 बजे आगमन भवाली नैनीताल (आरक्षित) 19:45 बजे प्रस्थान कार द्वारा राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) काठगोदाम एव 2000 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी मैं आयोजित कृष्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत 20.50 बजे प्रस्थान कार द्वार एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी रात्रि विश्राम हेतु राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस काठगोदाम आरक्षित/रात्रि विश्राम।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING