Connect with us

जन मुद्दे

एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल में रह रहे बच्चों ने राज्यपाल से की मुलाकात

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरूवार को एसओएस चिल्ड्रन विलेज, भीमताल में रह रहे बच्चों ने मुलाकात की। राज्यपाल व प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा इन बच्चों के साथ दोपहर भोज किया गया। एसओएस चिल्ड्रन विलेज संस्था कई वर्षों से माता-पिता विहिन बच्चों के संरक्षक के रूप में कार्य कर रही है। यह संस्था विश्वभर में कई माता-पिता विहिन बच्चों का भरण-पोषण व उनके शिक्षा में सहयोग करती है। भारत में संस्था द्वारा 32 बाल ग्रामों में 7 हजार से अधिक बच्चों की देखभाल की जा रही है। वहीं परिवार सुदृढीकरण कार्यक्रम के तहत 25 हजार से अधिक बच्चों की देखभाल व उनकी पढ़ाई का जिम्मा लिया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों से मिलकर उनसे संवाद करते हुए उनकी अभिरूचियां आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलकर एवं एक साथ भोजन कर बहुत अच्छा लग रहा है। राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि हमेशा ऊंचा लक्ष्य रखें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कडी मेहनत करें। कडी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करें। राज्यपाल ने संस्था के निदेशक दीपक सक्सेना से संस्था की गतिविधियों एवं अन्य क्रियाकलापों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संस्था के संचालन हेतु हरसंभव सहयोग किया जायेगा। उन्होंने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पुनित कार्य किया जा रहा है। उन्होंने एस.ओ.एस चिल्ड्रन विलेज भ्रमण करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व बच्चे उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING