Connect with us

जन मुद्दे

सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम कार्यालय हल्द्वानी परिसर में कैंटीन का शुभारम्भ नगर

सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम कार्यालय हल्द्वानी परिसर में कैंटीन का शुभारम्भ नगर
सीएन, हल्द्वानी।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की महिलाओं को सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल धरातल पर साकार हो रही है। जिसके क्रम में बुधवार को दीनदयाल मिशन अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुसुमखेड़ा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के परिसर में कैंटीन का शुभारम्भ नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट्र ऋचा सिंह व उपजिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल का मानना है कि जनपद की सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें जिससे महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। सिटी मजिस्टेªट, उपजिलाधिकारी के साथ ही नगर निगम कार्यालयों में कैन्टीन खुल जाने से कार्यालय के कार्मिकों के साथ आने वाले फरियादियों को कम धनराशि मे पौष्टिक भोजन घर जैसा गुणवत्ता युक्त मिलेगा वही कैंटीन का संचालन करने से महिलायें जहां आत्मनिर्भर होंगी वही महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिलाधिकारी की पहल पर महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, जनपद की सभी तहसीलों के साथ ही जनपद के अन्य कार्यालयों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है जो महिलाओ को आत्मनिर्भर मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं। परिसर में कैंटीन के शुभारम्भ के अवसर पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि कैंटीन खुल जाने से फरियादियों के साथ ही कार्मिकों को पौष्टिक भोजन के साथ ही मिलावटी व अशुद्व भोजन से निजात मिलेगी वही 50 रूपये में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैंटीन में भोजन के साथ ही जलपान भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया पौष्टिक भोजन की थाली में 04 रोटी, सब्जी, दाल, चावल व सलाद रहेगा। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता व कोषाध्यक्ष भावना ने कहा कि उनके द्वारा कैंटीन में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING