Connect with us

जन मुद्दे

आयुक्त ने मण्डल से आये फरियादियों से मुलाकात कर मौके पर समस्याओं का समाधान किया

सीएन, हल्द्वानी। नहर कवरिंग निरीक्षण के पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मण्डल से आये फरियादियों से मुलाकात कर मौके पर समस्याओं का समाधान किया तथा अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके। जनता दरबार में मुख्यतयाः भूमि सम्बन्धी विवाद, घरेलू विवाद, सडक, बिजली,पानी की समस्याओं के साथ ही विगत आयी समस्याओं में फरियादी व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान किया। ग्राम प्रधान जग्गीबंगर दीपा बिष्ट व क्षेत्रववासियों ने बताया कि हल्दूचौड क्षेत्र में विगत 9 वर्षो से 30 बैड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएससी) निर्माणाधीन है लेकिन सीएससी सेन्टर में विगत वर्षो से कार्य में प्रगति ना होने के कारण निर्माणाधीन सीएससी सेन्टर का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि सीएससी सेन्टर कार्य पूर्ण कर आम जनमानस को समर्पित कर दिया जाये ताकि क्षेत्र की आम जनमानस को स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से निजात मिल सके। जिस पर आयुक्त ने निदेशक स्वास्थ्य से वार्तालाप कर शीघ्र सीएसएसी सेन्टर का कार्य पूर्ण कर क्षेत्र जनता को समर्पित करने को कहा। ग्राम जग्गीबंगर क्षेत्रवासियों ने आयुक्त महोदय से अपील की उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल लाईन, ट्यूवबैल व ओवर हैड टेक बनने थे जिस पर अभी तक धरातल पर कोई भी कार्यवाही नही हुई। आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता जल जीवन मिशन को निर्देश दिये एक सप्ताह के भीतर जॉच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। देवल चौड खाम निवासी अंजु आर्या ने बताया कि उनके क्षेत्र में पूर्व में डोर टू- डोर कूडा कलैक्शन होता था लेकिन वर्तमान में एक माह से कूडा कलैक्शन नही हो पा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कूडा कलैक्शन करने वाली टीम को कार्यालय तलब कर समस्या का समाधान किया। आयुक्त ने निजी अमीनो द्वारा जमीनों की पैमाइश करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जनता दरबार में अधिकतम भूमि सम्बन्धित विवाद भी आया जिसको आयुक्त ने क्रेता एवं विक्रेता को तलब कर समस्या का समाधान किया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING