Connect with us

जन मुद्दे

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, राहुल गांधी शामिल

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, राहुल गांधी शामिल
सीएन, नईदिल्ली।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकाल रही है। इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। संसद भवन से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मार्च को रवाना किया। कांग्रेस के मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई हद से ज़्यादा बढ़ गई है, सरकार को कुछ करना पड़ेगा. हम इसके लिए ही आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी गुरुवार रात से ही कांग्रेस के मुख्‍यालय पर जुटने लगे थे। हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने इस प्रदर्शन केा अनुमति नहीं दी है। दिल्‍ली पुलिस का कहना था, जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू। सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात कारणों को देखते हुए 5 अगस्त को नई दिल्ली जिले के क्षेत्र में विरोध/धरना/ घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING