Connect with us

जन मुद्दे

मसूरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा, जाम से अव्यवस्था फैली

सीएन, मसूरी। भीषण गर्मी के राहत पाने के लिए मैदानी क्षेत्रों से लोग पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। इस वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी  में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। शनिवार शाम तक मसूरी लगभग पूरी तरह से पर्यटकों से पैक हो गई। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पूरे शहर में लगना शुरू हो गया। किंक्रेग लाइब्रेरी जीरो प्वाइंट मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग तथा माल रोड पर जाम लगता रहा। यहां वाहन रेंगते हुए चलते रहे।  वहीं पर्यटक जाम में परेशान रहे।इससे पहले शनिवार को होटल व गेस्ट हाउस में 95 से 98 प्रतिशत तक आक्युपेंसी दर्ज की गई। जबकि देर रात तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, पर्यटकों के पहुंचने से सुबह से ही किंक्रेग-लाइब्रेरी चौक-जीरो प्वाइंट कैम्पटी रोड पर जाम लगना शुरू हो गया था। यही स्थिति रात तक बनी रही। शनिवार को पर्यटक स्थल कंपनी बाग, गनहिल, भट्टा फाल, कैम्पटी फाल, जार्ज एवरेस्ट, मसूरी झील तथा समीपवर्ती बुरांशखंडा व धनोल्टी दिन भर पर्यटकों से आबाद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING