Connect with us

जन मुद्दे

धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, केदारनाथ पुनर्निर्माण में बनेगी डबल स्टोरी बिल्डिंग

सिविल जज जूनियर डिविजन को जज बोला जायेगा, परिवहन विभाग की नियमावली बनेगी
सीएन, देहरादून।
राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रस्ताव आए कैबिनेट ने इन प्रस्ताव़ पर अपनी मुहर लगा दी है। जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में शिफ्ट किए गए। परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास पास की गई। केदारनाथ निर्माण में अब एक मंजिल के स्थान पर दो मंजिल इमारत बनाने की सहमति बनी। बद्रीनाथ केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी दी। जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70 नए पदों को स्वीकृति दी। राजस्व विभाग में 7 संग्रह अमीनो को तहसीलदार पद पर परमोट करने के आदेश दिये। रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति बनी। समय से घर न मिलने पर कार्रवाई होगी। मकान खरीदने वालों को अब कोई दिक्कत नहीं होगी। जुडिशिल्स के सिविल जज जूनियर डिविजन को जज बोला जायेगा। सितारगंज चीनी मिल को सुरक्षा धन राशि को 5 फीसदी से 2 फीसदी धन राशि करने पर सहमति बनी। शिक्षा विभाग में स्वास्थ्य व स्वच्छता को 12वी तक पढ़ाई में शामिल किया जाएगा। परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों को चयन के लिए हुआ निर्णय,पहले आर्थिक हालत सही ना होने के चलते नहीं हो सकी थी नियुक्ति। रेलवे ने एक मैनुअल बनाया था, कि जहां रेलवे निर्माण हो रहा हो वहा सूचना सभी विभाग दे ये यह उत्तराखंड में भी लागू होगा। चिकित्सा कोविड़ के दौरान रखे गए 1662 कर्मचारियों को मिलेगी सशर्त 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING