Connect with us

जन मुद्दे

डीएम ने लोगों को ठण्ड से बचाने हेतु 5 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है। श्री गर्ब्याल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय, जनता खुले आसमान में निवासन करने वाले धर्मशालायंे, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के समस्त 09 तहसीलों को 05 लाख रूपये की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है। उन्होंने कहा तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढूंगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING