Connect with us

जन मुद्दे

डीएम ने बेतालघाट मेें धान क्रय केन्द्र खोलने के दिये निर्देश

सीएन, नैनीताल। विकाख खण्ड बेतालघाट के ग्राम  मल्लीसेठी, तल्लीसेठी एवं ओखलढूगां तथा अन्य ग्रामों में धान की पैदावार अत्यधिक होने एवं ग्रामीणों द्वारा धान खरीद क्रय केन्द्र खोले जाने का अनुरोध जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल से किया गया।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने काश्तकारों की समस्या को देखते हुये सम्भागीय खाद्य आयुक्त कुमाऊं मण्डल को विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा विकास खण्ड बेतालघाट में धान क्रय केन्द्र खुलने से काश्तकारों को जहां उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होगा वही कृषकों को अन्यत्र धान की बिक्री हेतु नही जाना पडेगा।
             

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING