Connect with us

जन मुद्दे

लेक सिटी वेल्फेयर क्लब के शिविर में दर्जन भर महिलाओं ने किया रक्तदान

सीएन, नैनीताल। लेकसिटी वेल्फेयर क्लब द्वारा मंगलवार को नगर के बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें क्लब की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया। क्लब द्वारा समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है । लेकसिटी वेल्फेयर क्लब की ओर से मीनाक्षी कीर्ति ने बताया की शिविर में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया क्लब द्वारा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष रानी साह, सचिव दीपिका बिनवाल, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी, हेमा भट्ट, दिव्या साह, कविता गंगोला, प्रगति जैन, डा. सरस्वती खेतवाल, कुंदन नेगी, संतोष शाह आदि जुटे थे। शिविर में नगर पालिका की सभासद प्रेमा अधिकारी, भारती साह, कमल चिलवाल, गोधन प्रताप , बीडी जोशी, दीपा रौतेला, फरजाना, दीपा, जीवंती भट्ट, नीलू जोशी, कविता त्रिपाठी, विश्वकेतु व विभोर ने स्वैछिक रक्तदान किया

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING