Connect with us

जन मुद्दे

ई-रिक्शा : जनहित संस्था ने ईओ नगर पालिका नैनीताल को आपत्तियां प्रस्तुत की

ई-रिक्शा : जनहित संस्था ने ईओ नगर पालिका नैनीताल को आपत्तियां प्रस्तुत की’
सीएन, नैनीताल।
जनहित संस्था नैनीताल का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा मॉल रोड में संचालित ई-रिक्शा का एकतरफा किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20. रुपये किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुत आपत्तियों के सुनवाई के लिए आमंत्रित किया गया था। जनहित संस्था  नैनीताल के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने अधिशासी अधिकारी के समक्ष ई-रिक्शा का किराया बढ़ाने के संबंध में स्पष्ट रूप से कहा गया कि ई-रिक्शा परिवहन वाहन के अन्तर्गत आने के कारण किराया निर्धारित करने का अधिकार परिवहन आयुक्त उत्तराखंड के पास निहित है। अधिशासी अधिकारी द्वारा मॉल रोड पर ई-रिक्शा संचालन की दूरी 1.5 किमी बताई गई जब कि संस्था अध्यक्ष का कहना था कि ई-रिक्शा संचालन की एक तरफ की दूरी 1.5 किमी नही है। यह दूरी का प्रश्न किराया वृद्धि के लिए उचित नहीं है। संस्था अध्यक्ष द्वारा अपने आपत्ति पत्र के अनुसार नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित  ई.रिक्शा शुल्क वृद्धि का पुरज़ोर विरोध किया गया। शिष्टमंडल में जनहित संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महासचिव अशोक साह, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य,  जीकेए गौरव बब्बी, मनोज सनवाल, महेश चंद्र पाठक आदि उपस्थित थे।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING